फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two buyers abscond with three crore apples from Bhattakufar and Parala Mandi

शिमला: भट्ठाकुफर और पराला मंडी से तीन करोड़ का सेब लेकर दो खरीदार गायब, केस दर्ज

Tue, 07 Sep 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Sep 2021 05:00 AM IST
सार

 ठियोग की पराला मंडी से करीब दो करोड़ रुपये का सेब खरीदकर बिहार के पूर्वी चंपारण का खरीदार गायब है। 2011 से यह खरीदार शिमला की भट्ठाकुफर मंडी सेब खरीदने आ रहा था और बिहार के अलावा नेपाल के लिए सेब भेजता था। 27 अगस्त से उसका मोबाइल स्विच ऑफ है। 

विज्ञापन
Two buyers abscond with three crore apples from Bhattakufar and Parala Mandi
सेब लेकर दो खरीदार गायब, केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागवानों के साथ ठगी रोकने के प्रदेश सरकार के दावे खोखले साबित हुए हैं। हिमाचल प्रदेश की ठियोग की पराला और शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी से दो खरीदार (लदानी) करीब 3 करोड़ रुपये का सेब लेकर गायब हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर एसआईटी को सौंपने की तैयारी शुरू कर दी है। ठियोग की पराला मंडी से करीब दो करोड़ रुपये का सेब खरीदकर बिहार के पूर्वी चंपारण का खरीदार गायब है। 2011 से यह खरीदार शिमला की भट्ठाकुफर मंडी सेब खरीदने आ रहा था और बिहार के अलावा नेपाल के लिए सेब भेजता था। 27 अगस्त से उसका मोबाइल स्विच ऑफ है। जन्माष्टमी के दौरान छुट्टियों का फायदा उठाकर यह मंडी से गायब हो गया। पराला मंडी के 20 से अधिक आढ़तियों से इसने बागवानों का सेब खरीदा था।

विज्ञापन


आढ़तियों ने छैला चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। उधर, शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी से भी महाराष्ट्र का एक खरीदार आधा दर्जन आढ़तियों के माध्यम से करीब एक करोड़ रुपये का सेब खरीदने के बाद फरार है। मंडियों में सेब का कारोबार उधार पर चलता है। बागवानों का सेब आढ़ती कमीशन लेकर खरीदारों को बेचते हैं। खरीदार सेब का पैसा आढ़तियों को भेजते हैं और आढ़ती बागवानों की फसल का भुगतान करते हैं। खरीदारों के फरार होने के बाद मंडियों में सेब की आमद भी प्रभावित हुई है। बागवान फसल की पेमेंट को लेकर चिंतित हैं। कारोबार प्रभावित न हो, इसलिए भट्ठाकुफर मंडी के आढ़तियों ने पुलिस में केस भी दर्ज नहीं करवाया है।
विज्ञापन


एफआईआर दर्ज कर मामला एसआईटी को भेजा 
डीएसपी ठियोग लखबीर सिंह ने बताया कि पराला मंडी से फरार हुए खरीदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामला एसआईटी को भेजा जा रहा है। एसआईटी प्रमुख एसपी सीआईडी वीरेंद्र कालिया ने बताया कि मामला आते ही जांच शुरू करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने नहीं किया मांग पर गौर : हरीश
आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ठाकुर का कहना है कि सीजन शुरू होने से पहले ही प्रदेश सरकार और एपीएमसी से आढ़तियों को एसआईटी में शामिल करने की मांग की थी, लेकिन इस पर गौर नहीं किया गया। बाहरी राज्यों से आने वाले खरीदारों का पंजीकरण किया जाना चाहिए, खरीदारों के दस्तावेज जमा होने चाहिए।

सरकार को उठाने होंगे गंभीर कदम 
हर साल खरीदार आढ़तियों को चूना लगाकर फरार हो जाते हैं। समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार को गंभीर कदम उठाने चाहिए। - नाहर सिंह चौधरी अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश आढ़ती संघ


फेसबुक पोस्ट पर दी जानकारी
पराला फल मंडी के आढ़ती मैडी चौहान ने खरीदार का आधार कार्ड अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर कर लिखा है कि ‘ये बंदा पराला मंडी को दो करोड़ से ज्यादा का चूना लगाकर फरार हो गया’। आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ठाकुर ने भी अपने फेसबुक अकाउंट पर यह पोस्ट शेयर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed