{"_id":"ae88d437e2cddb6276c5229c8564d4b9","slug":"two-boys-caught-with-chura-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 किलो चूरा पोस्त के साथ पकड़े दो युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
38 किलो चूरा पोस्त के साथ पकड़े दो युवक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 23 Apr 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल हरियाणा टोल बैरियर पर पुलिस ने दो युवकों को चूरा पोस्त के साथ पकड़ा है। तलाशी के दौरान इनके पास से 38 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
दोनों युवक देर रात एक गाड़ी में सवार होकर हरियाणा की ओर जा रहे थे। पुलिस ने संदिग्ध हालत में लग रहे इन युवकों की गाड़ी रोक लगी और चैकिंग की।
तलाशी के दौरान दोनों युवक हड़बड़ा गए और भागने की कोशिश करने लगे। मगर पुलिस टीम ने इन्हें दबोच लिया।
तलाशी के दौरान इनके पास से 38 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई।
इनसे थाने में पूछताछ चल रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस केस में कुछ और लोगों की संलिप्तता से भी परदा उठ सकता है।