कार का शीशा तोड़ 5.65 लाख उड़ाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा के बद्रीपुर में दिनदहाड़े अज्ञात बाइक सवारों ने गाड़ी का शीश तोड़कर 5.65 लाख की नगदी उड़ा ली। सिरमौर ट्रक आपरेटर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष के बेटे ने एक बैंक से राशि निकाली थी।
एक अन्य व्यक्ति से कुछ पैसे लेकर उसे दूसरे बैंक में जमा करवाना था। इस बीच आदर्श कालोनी में वारदात हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने पांवटा के बैरियरों पर नाकाबंदी शुरू कर दी है।
दोपहिया वाहन से फरार हो गए शातिर
सिरमौर ट्रक आपरेटर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष चरनजीत सिंह चन्नी के पुत्र हरपाल सिंह ने पुलिस के बताया कि शुक्रवार दोपहर को उनसे पांवटा की एक बैंक शाखा से 5.65 लाख रुपये निकाले। इसके बाद आदर्श कालोनी से किसी दूसरे व्यक्ति से भी एक पेमेंट लेकर दूसरी बैंक में राशि जमा करनी थी।
पांवटा बैंक से राशि निकाल कर युवक अपनी महिंद्रा एक्सयूवी कार एचआर08-क्यू0062 में सवार होकर आदर्श कॉलोनी पहुंचा। चालक आदर्श कॉलोनी की गली में वाहन को पार्क कर एक व्यक्ति के घर चला गया। इसी बीच वाहन के शीशे टूटने की आवाज सुनाई दी। युवक वापस गाड़ी की तरफ दौड़ा। इस बीच दो युवक गाड़ी का शीशा तोड़कर उसमें रखा पैसों से भरा सूटकेस लेकर दोपहिया वाहन से फरार हो गए। इसके बाद तुरंत परिजनों व पुलिस थाने में सूचना दी गई।
पुलिस ने क्षेत्र में अलर्ट जारी किया
मामले के जांच अधिकारी एसआई कुलबीर सिंह की टीम ने आदर्श कॉलोनी पहुंच कर मौके का जायजा लिया। हरपाल सिंह के ब्यान दर्ज कर मामला की जांच की जा रही है।
उधर, एएसपी रोहित मालपानी व थाना प्रभारी भीष्म ठाकुर ने बताया कि बद्रीपुर वार्ड-3 निवासी चरनजीत सिंह के बेटे हरपाल सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। साथ लगते हरियाणा, उत्तराखंड व पंजाब पुलिस समेत आसपास के थानों व चौकियों को भी सूचना भेज कर अलर्ट कर दिया है।