{"_id":"60f6f3ba8ebc3ef0a20a34db","slug":"two-arrested-with-himalayan-viagra-worth-18-lakhs-in-bilaspur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: 18 लाख की हिमालयन वियाग्रा के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिलासपुर: 18 लाख की हिमालयन वियाग्रा के साथ दो गिरफ्तार
Tue, 20 Jul 2021 09:33 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 20 Jul 2021 09:33 PM IST
सार
मिली जानकारी अनुसार सदर थाना पुलिस ने जामली के पास नाका लगाया था। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। मनाली की तरफ से एक कार यूपी 07एस0009 आई। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से जड़ी-बूटी की तरह सामग्री मिली।
विज्ञापन
बिलासपुर में हिमालयन वियाग्रा(कीड़ा-जड़ी) बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने दो कार सवारों से 0.897 किलोग्राम हिमालयन वियाग्रा (कॉर्डिसेप्स साइनेसिस) बरामद की है। पुलिस ने सोमवार रात को करीब 3 बजे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। मौके पर इसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। इसके बाद वन विभाग से इसकी पुष्टि करवाई गई। सदर थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार सदर थाना पुलिस ने जामली के पास नाका लगाया था। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। मनाली की तरफ से एक कार यूपी 07एस0009 आई। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से जड़ी-बूटी की तरह सामग्री मिली।
विज्ञापन
पुलिस पहले समझ नहीं पाई कि यह क्या है। लेकिन संशय के आधार पर पुलिस ने उन्हें बनेर के पास रोक लिया। वन विभाग की टीम से संपर्क किया तो पता चला कि यह हिमालयन वियाग्रा है। इसका स्थानीय नाम कीड़ा-जड़ी है। इसकी करीब 18 लाख कीमत है।
विज्ञापन
डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान मुक्ता बहादुर (46) पुत्र नर बहादुर आरओ 06 आहूजा अपार्टमेंट सप्तऋषि आश्रम हरिद्वार उत्तराखंड और खेम सिंह (32) पीओ हसतवीर गांव कसोल तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार भी जब्त कर ली गई है। हिमालय वियाग्रा का बाजार मूल्य करीब 18 लाख रुपये है। मामले की आगामी जांच वन विभाग को सौंपी गई है।