फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two arrested in RCB vs KXIP ipl cricket match betting

RCB vs KXIP आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते दो गिरफ्तार

Sun, 07 May 2017 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sun, 07 May 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
two arrested in RCB vs KXIP ipl cricket match betting

रॉयल चैलेंजर और किंग्स इलेवन पंजाब के आईपीएल मैच पर सट्टेबाजी करते दो लोगों को पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईयू) ने सोलन के कंडाघाट में गिरफ्तार किया है। एसआईयू ने मौके से एक एलईडी, आठ मोबाइल, पांच चार्जर, एक कैलकुलेटर और सट्टेबाजी से जुड़े कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं।

विज्ञापन


दोनों आरोपियों की पहचान नरेश कुमार निवासी धोबीघाट और सचिन मेहता निवासी चंबाघाट के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा ने इसकी पुष्टि की है। एसआईयू के प्रभारी अश्वनी ठाकुर ने बताया कि उन्हें लगातार सट्टेबाजी की सूचना मिल रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ना चाहते थे, इसीलिए पूरी तैयारी के साथ शुक्रवार रात इनके ठिकाने पर दबिश दी गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सट्टेबाजी से जुड़े कागज भी बरामद हुए हैं। इसमें एक गिरोह सक्रिय होने की आशंका है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कुछ खुलासा हो सकता है। उन्होंने बताया कि एसआईयू में उनके अलावा हेड कांस्टेबल राजेश कंवर, मनी पाल और महिला आरक्षी रजनी भी शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed