{"_id":"0abc7164fef03fdca8b30d76e11b1fe4","slug":"truck-driver-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर हुअा हादसा, ट्रक चालक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनएच पर हुअा हादसा, ट्रक चालक की मौत
बयूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Wed, 23 Apr 2014 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला-बिलासपुर सड़क मार्ग पर ब्रह्मपुखर के पास मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। यह ट्रक चालक दाड़लाघाट से सीमेंट लेकर रोपड़ जा रहा था।
विज्ञापन
अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया। चालक ने अपनी जान बचाने के लिए ट्रक से छलांग मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों के अनुसार कि मंगलवार देर रात बिलासपुर शिमला सड़क मार्ग पर ब्रह्मपुखर के पास ट्रक (नंबर एचपी -64- 0319) अनियंत्रित हो गया।
विज्ञापन
ट्रक चालक मोहम्मद बसर ने अपनी जान बचाने के लिए छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे से आ रहे अन्य ट्रक चालकों ने उसे गंभीर हालत में देखा तथा उसे इलाज के लिए जिला क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। लेकिन बाद में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन