{"_id":"57cd674b4f1c1baa30317fbe","slug":"truck-crash-police-constable-at-mehli-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक कर रहे सेब से लदे ट्रक ने कुचला कांस्टेबल, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरटेक कर रहे सेब से लदे ट्रक ने कुचला कांस्टेबल, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के मैहली के नजदीक सेब से लदे ट्रक की टक्कर से पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। कांस्टेबल की पहचान लोकेंद्र (27) निवासी सुन्नी कांगरी गांव के तौर पर हुई है। यह थाना छोटा शिमला में तैनात था।
विज्ञापन
घटना के समय यह मोटरसाइकिल पर छोटा शिमला से मैहली की ओर जा रहा था। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सपुर्द कर दिया गया है आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी चालक घटना के बाद से फरार चल रहा है।
विज्ञापन
उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक लोकेंद्र ड्यूटी खत्म करने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर रात करीब तीन बजे मैहली की ओर जा रहा था। सामने से सेब से लदे एक ट्रक ने दूसरे ट्रक से ओवरटेक किया।
विज्ञापन
इसी बीच सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया। कांस्टेबल की मौके पर हो मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। ट्रक हरियाणा नंबर का बताया जा रहा है। ट्रक सेब लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था।
इसके मालिक को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। उधर, इस बारे में एएसपी भजन देव नेगी ने कहा कि सूचना के बाद मौके पर गए थे आरोपी चालक फरार है उसकी तलाश की जा रही है।