फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   truck accident at una, six piligrams injured

श्रद्घालुओं से भरा ट्रक गिरा, छह जख्मी

Sun, 13 Jul 2014 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 13 Jul 2014 06:24 PM IST
विज्ञापन
truck accident at una, six piligrams injured

हिमाचल के जिला ऊना के अंब क्षेत्र के प्रसिद्व धार्मिक स्थल डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में श्रद्घालुओं से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरा। ये सभी श्रद्घालु गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर स्नान करने आए थे।

विज्ञापन


रविवार देर शाम लौटते वक्त दोसड़का मोड़ से करीब दो किलोमीटर दूर एक मोड़ पर यह हादसा पेश आया। नीचे पहुंचने के बाद ट्रक टेढ़ा हो गया। इसे ट्रक में बैठे श्रद्वालूओं में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


इसी अफरातफरी में आधा दर्जन को चोटें भी आई। हादसे के वक्त ट्रक में करीब 75 श्रद्वालु सवार बताए जा रहे हैं। सौभाग्य से सभी लोग बाल बाल बच गए।

टायर फटने से हुआ हादसा


बताया जा रहा है कि ट्रक के पिछले पहिए के फट जाने से यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक करतार सिंह निवासी जठरा रोड, सोढी नगर मोगा अपने ट्रक संख्या पीबी-37जी-5120 को लेकर मैड़ी स्थित पवित्र चरणगंगा में स्नान करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ उनके व आसपास के गांवों के करीब 75 अन्य श्रद्वालु भी मैड़ी पहुंचे। लौटते वक्त शनिवार देर शाम उनका ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 10 फुट नीचे खेतों की ओर घुस गया।


इसमें अजमेर सिंह, स्वर्ण सिंह, मनजीत सिंह, ज्ञान सिंह, हरदीप सिंह व 11 वर्षीय परमजीत कौर को मामूली चोटें आई। जिन्हें पास के निजी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार दिया गया। डीएसपी अंब सागर चंद्र का कहना है कि पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। घटना के बाद दूसरे वाहन में सभी श्रद्घालु वापस मोगा चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed