फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   truck accident at kinnaur, three died.

खाई में गिरा सेब से लदा ट्रक, सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Sat, 17 Oct 2015 08:57 PM IST
Updated Sat, 17 Oct 2015 08:57 PM IST
विज्ञापन
truck accident at kinnaur, three died.

हिमाचल के किन्नौर जिले के नेशनल हाईवे-5 पर शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पूर्वनी झूला के पास सेब से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


एसपी राहुल नाथ ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। यह ट्रक कानम गांव से सब्जी मंडी ढली के लिए जा रहा था। इस दौरान कानम से करीब 25 किमी आगे पूर्वनी झूला के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक में कुल्लू जिले के बंजार तहसील के लटीपटी गांव के दो सगे भाइयों जगदीश चंद और धर्मेंद्र ने लिफ्ट ली थी।

विज्ञापन

गांव में छाया मातम

truck accident at kinnaur, three died.

ट्रक को हमीरपुर के राकेश कुमार चला रहे थे। दुर्घटना में राकेश (32) और जगदीश (27) की मौके पर ही हो गई जबकि धर्मेंद्र (23) को गंभीर हालत में रिकांगपिओ अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद धर्मेंद्र को रामपुर अस्पताल के लिए रेफर किया गया लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, इस हादसे से बंजार के लटीपरी गांव में मातम छा गया है।

हादसे में गांव के एक परिवार के दो युवकों की मौत होने से पूरा गांव शोक में है। दोनों सगे भाई किन्नौर में एक ठेकेदार के पास काम करते थे। जहां से ट्रक में लिफ्ट लेकर रामपुर आ रहे थे। लेकिन इससे पहले वह रामपुर पहुंच पाते ट्रक हादसे का शिकार हो गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतक भाईयों में एक शादीशुदा भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed