{"_id":"dab9b81a9a4a4b3c8673d7941bbafe6b","slug":"trains-crushed-the-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर ट्रैक पर शव को कुचलती रही ट्रेनें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात भर ट्रैक पर शव को कुचलती रही ट्रेनें
ब्यूरो/अमर उजाला, डमटाल/ धर्मशाला
Updated Sat, 24 May 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डमटाल के पास मोहटली ट्रैक पर शनिवार देर सायं पठानकोट से दिल्ली जा रही जम्मू मेल की चपेट में एक व्यक्ति आ गया। इससे व्यक्ति के शव के टुकड़े हो गए।
विज्ञापन
हादसा देर शाम आठ बजे के करीब हुआ है। रेलवे कर्मचारियों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दे दी। साथ ही डमटाल पुलिस को भी सूचना दी गई थी, मगर डमटाल पुलिस पौने दस बजे तक घटना स्थल पर नहीं पहुंच पाई थी।
विज्ञापन
ऐसे में ट्रैक से हर दस मिनट बाद गुजरने वाली ट्रेनें शव को कुचलती रहीं। बताया जा रहा है कि यहां पर डबल रेल ट्रैक है। इससे अकसर यहां घूमने आने वाले व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ जाते हैं। दर्जनों लोग रेल की चपेट में आने से अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं, डमटाल पुलिस के एएसआई प्रभात चंद ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली है। इस कारण पुलिस टीम घटनास्थल को रवाना नहीं हो पाई।
उधर, रेलवे पुलिस के एएसआई जयचंद ने बताया कि टीम घटना स्थल को रवाना हो गई है। शव को रेल ट्रैक से हटा दिया जाएगा। देर रात तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। हालांकि, हादसे के बाद स्थानीय लोग भी मौके पर इकट्ठा हुए थे।