फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tracter accident, one died at mandi.

ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत

Sun, 01 Feb 2015 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 01 Feb 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
 tracter accident, one died at mandi.

मंडी जिला के लौंगणी-सज्योपिपलू सड़क पर शनिवार रात को ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। रविवार को हादसे का पता लगा। धर्मपुर चौकी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रैक्टर के नीचे पड़े मृतक के शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन


सरकाघाट अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात को लौंगणी-सज्योपिपलू सड़क के त्रैंमली मोड़ पर ट्रैक्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


जिससे चालक बसंत राम पुत्र भरेपतु राम निवासी गांव चुहडूरा बल्ह की मौत हो गई। रविवार सुबह सड़क से गुजरने वाले वाहनों ने ट्रैक्टर के नीचे मृत पड़े बसंत राम को देखा। इसके बाद सूचना स्थानीय प्रधान देशराज पालशरा को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान ने मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजनों और पुलिस को सूचित किया। धर्मपुर पुलिस ने मौका पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। मृतक का सरकाघाट अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया।

डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने बताया कि ट्रैक्टर दुर्घटना का मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed