फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   To avoid tax industrialist make a fraud of Rs 150 crore

टैक्स से बचने के लिए फाइलों से गायब कर दिए 150 करोड़

Wed, 26 Mar 2014 11:44 PM IST
Updated Wed, 26 Mar 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
To avoid tax industrialist make a fraud of Rs 150 crore

परवाणू में इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट तैयार करने वाले उद्योगपति ने टैक्स से बचने के लिए करीब 150 करोड़ की रकम हिसाब से गायब कर दी।

विज्ञापन


एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट के फ्लाइंग स्कवॉड ने निरीक्षण के दौरान यह हेराफेरी पकड़ी है।

टैक्स, जुर्माना और ब्याज के रूप में उद्यमी से 2.85 करोड़ रुपये वसूलने की कार्रवाई की गई है।

उद्यमी ने मौके पर 50 लाख रुपये की राशि की अदायगी कर दी है।

शेष के लिए एक माह का समय मांगा है। इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

75-75 करोड़ की दो बड़ी कंसाइनमेंट हिसाब गाोल

To avoid tax industrialist make a fraud of Rs 150 crore

विभाग के उप आयुक्त डा. सुनील कुमार ने कहा कि उद्यमी के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई हुई है। उद्योगपति अपील कर सकता है। यह डीलर इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट तैयार करने के लिए कच्चा माल बाहर से मंगवाता है।

इस पर एक फीसदी टैक्स का प्रावधान है। लेकिन उसने एंट्री टैक्स के दायरे में आने वाली 75-75 करोड़ की दो बड़ी कंसाइनमेंट को फाइलों से गायब कर दिया।

ईटीओ प्रदीप शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने यह गड़बड़ी पकड़ी और टैक्स, जुर्माना और ब्याज के तौर पर डीलर से 2.85 करोड़ रुपये  की पेनल्टी लगाई।

वैट और रिटर्न में ईमानदारी

अधिकारियों का कहना है कि वैट और रिटर्न भरने में डीलर ईमानदार रहा है।

हमेशा समय पर टैक्स आता है और रिटर्न भी आती है।

अच्छा डीलर होने के नाते उसे विश्वास था कि एंट्री टैक्स की यह चोरी पकड़ी नहीं जाएगी। लेकिन उसकी चोरी पकड़ी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed