फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jantar Mantar protest: Delhi Police provides bodycams to frontline personnel

जंतर-मंतर प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को दिए बॉडीकैम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच घटनाओं की रिकॉर्डिंग के साथ आरोपों की जांच में भी मिलेगी मदद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिसकर्मियों पर ज्यादती के आरोपों के बीच दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली इलाके में अग्रिम पंक्ति में तैनात अधिकारियों और कर्मियों को बॉडी-वॉर्न कैमरे उपलब्ध कराए हैं। मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मी बॉडीकैम के साथ ड्यूटी करती नजर आईं।
वरिष्ठ पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कैमरे विशेष रूप से भीड़ प्रबंधन, प्रदर्शन स्थलों और भारत निर्वाचन आयोग कार्यालय की ओर जाने वाली सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिए गए हैं। इनसे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत तथा घटनाक्रम रिकॉर्ड किया जा सकेगा। अधिकारियों पर किसी तरह के आरोप लगने की स्थिति में रिकॉर्डिंग साक्ष्य के तौर पर भी उपयोगी हो सकती है।
विज्ञापन

मतदाता सूची के गहन विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में प्रदर्शनों को देखते हुए जंतर-मंतर समेत नई दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती बढ़ाई गई है। कई स्थानों पर बहुस्तरीय बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अक्तूबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर अनुचित व्यवहार, हाथापाई और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। शिकायतें अपराध शाखा को जांच के लिए भेजी गई हैं। हालांकि, पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed