फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two people defrauded of 3.34 lakh; hard-earned money siphoned off in one fell swoop.

Panipat News: दो लोगों से 3.34 लाख रुपये की ठगी, एक झटके में मेहनत की कमाई हड़पी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
Two people defrauded of 3.34 lakh; hard-earned money siphoned off in one fell swoop.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिले में साइबर ठग लोगों को लगातार निशाना बना रहे हैं। पानीपत के दो अलग-अलग इलाकों के रहने वाले व्यक्तियों से 3.34 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पहली घटना में गंगाराम कॉलोनी निवासी एक मजदूर के दो बैंक खातों से बिना किसी ओटीपी या मैसेज के 2.85 लाख रुपये निकाल लिए गए, वहीं दूसरी घटना में विजय नगर निवासी एक व्यक्ति को क्रेडिट कार्ड चार्ज कम करने का झांसा देकर व्हाट्सएप पर लिंक के जरिये 49 हजार रुपये ठग लिए गए।
पीड़ितों की शिकायत पर साइबर अपराध थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साइबर थाना पुलिस के प्रभारी अजय ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ठगों की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

मामला 1: मजदूर के दो बैंक खातों से उड़ाए 2.85 लाख रुपये
गंगाराम कॉलोनी निवासी पिंटू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। 28 अगस्त को उसने अपने बैंक खातों की जांच की तो पता चला कि उसके केनरा बैंक खाते से 23 अगस्त को 25 हजार व 29 हजार रुपये निकाले गए हैं। इसी तरह पंजाब नेशनल बैंक खाते से 23 व 24 अगस्त को 99,800 रुपये, 99,900 रुपये और 32,000 रुपये की निकासी हुई। उसने इस दौरान कोई लेन-देन नहीं किया और न ही कोई मैसेज आया। उसके दोनों खातों से 2,85,700 रुपये उड़ा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला 2: क्रेडिट कार्ड चार्ज कम करने के नाम पर 49 हजार की चपत
विजय नगर निवासी अरुण कुमार ने बताया कि 30 सितंबर को उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड पर ज्यादा चार्ज लग रहे हैं। इसको कम किया जा सकता है। फिर आरोपी ने आवाज साफ न आने का बहाना बनाकर व्हाट्सएप वीडियो कॉल की और एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल में इंडसइंड क्रेडिट कार्ड नाम का एप डाउनलोड हो गया और कुछ ही देर में उनके क्रेडिट कार्ड से 49,000 रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed