फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three years imprisonment to theif at shimla.

मेहमान बनकर आया चोर, टॉफी खिला साफ किए गहने

Mon, 09 Nov 2015 11:27 PM IST
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
three years imprisonment to theif at shimla.

महिला से जान पहचान बनाकर शातिर चोर ने ऐसी साजिश रच डाली कि आप भी दंग रह जाएंगे। अब आरोपी सलाखों के पीछे चला गया है। अब अदालत ने इसे तीन साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने यह सजा भूपेंद्र उर्फ राहुल पुत्र उजागर सिंह निवासी आनंदपुर साहिब रोपड़ पंजाब को सुनाई। दोषी को पांच हजार जुर्माना भी अदा करना होगा।

विज्ञापन


इस मामले में 17 गवाह अदालत में पेश हुए। सभी तथ्यों को देखने के बाद अदालत ने आरोपी को मुलजिम करार देकर फैसला सुनाया। वारदात के एक साल के भीतर ही इस मामले में मुलजिम को उसके किए की सजा सुनाई गई है। मामला शिमला के रोहडू़ के हाटकोटी इलाके की रहने वाली एक महिला के घर का है। नवंबर 2014 को वह अपने बच्चे का इलाज करवाने दिल्ली के एम्स अस्पताल गई थी।

विज्ञापन

ऐसे रची पूरी साजिश फिर दी अंजाम

three years imprisonment to theif at shimla.

इलाज करवाने के बाद वह ट्रेन में दिल्ली से कालका लौट रही थी। इसी दौरान ट्रेन में महिला की मुलाकात आरोपी भूपेंद्र से हुई। बातचीत के दौरान उसने महिला से परिचय बढ़ाया और सफर में महिला की मदद भी की। बातों ही बातों में आरोपी ने महिला का मोबाइल नंबर ले लिया। 9 नवंबर को आरोपी महिला से शिमला में मिला और उसके साथ उसके घर रोहडू हाटकोटी चला गया।

रात को खाना खाने के बाद आरोपी ने घर के सदस्यों को टॉफी खाने को दी। इसको खाने के बाद वह अचेत हो गए। इसके बाद आरोपी घर से सोने के आभूषण और कीमती सामान लेकर फरार हो गया। अगले दिन घर के सदस्यों को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया। होश में आने के बाद महिला ने आपबीती सुनाई। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।

आरोपी को एचआरटीसी की बस में परवाणू के पास पकड़ा गया। इस मामले की एफआईआर जुब्बल थाना में हुई थी। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद चार्जशीट तैयार कर अदालत में दाखिल की गई थी। अब उसे अदालत ने दोषी करार देकर यह सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed