{"_id":"5ef0407b8ebc3e42e9176bb6","slug":"three-trucks-filled-with-cattle-seized-in-una-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना मेंमवेशियों से भरे तीन ट्रक पकड़े, तीन चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऊना मेंमवेशियों से भरे तीन ट्रक पकड़े, तीन चालक गिरफ्तार
Mon, 22 Jun 2020 07:18 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 22 Jun 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
ऊना में मवेशियों से भरे ट्रक पकड़े
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के ऊना में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मवेशियों से भरे तीन ट्रक पकड़े हैं। निरीक्षण के दौरान ट्रक 47 भैंसों से भरे हुए पाए गए। बताया जा रहा है कि ट्रकों में पशु भरकर रात को हमीरपुर जिले से पंजाब के डेराबस्सी बूचड़खाने में भेजे जा रहे थे। पकड़े गए ट्रक चालकों में दो हमीरपुर और एक अंब उपमंडल का रहने वाला बताया जा रहा है। रातों-रात हमीरपुर से मवेशियों से भरे ट्रक ऊना कैसे पहुंच गए। यह सवाल बना हुआ है।
विज्ञापन
एएसपी विनोद धीमान ने पुलिस टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ऊना में नाकेबंदी कर झलेड़ा की तरफ से आ रहे तीन ट्रकों को रोककर चेक किया तो ट्रकों से 47 मवेशी बरामद किए गए। आरोपी ट्रक चालकों की पहचान नसीरदीन पुत्र जीदीन गांव पीठयालु तहसील नादौन जिला हमीरपुर, हाक्म पुत्र ईलमदीन गांव जांडली गुजरां तहसील नदौन जिला हमीरपुर तथा शहिद खान पुत्र नजीरदीन गांव पंजोआ लाडोली तहसील अंब जिला ऊना के रूप में हुई है।
विज्ञापन