फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three students misdeed with innocent boy at kangra.

बंधक बनाकर नाबालिग से कुकर्म, कपड़े भी ले गए आरोपी

Tue, 21 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा) Updated Tue, 21 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three students misdeed with innocent boy at kangra.

14 साल के नाबालिग लड़के को तीन युवकों ने बंधक बनाकर उसके साथ कुकर्म किया। बाद में उसके कपड़े भी ले गए। मामला हिमाचल के कागड़ा का है। यहां इंदौरा क्षेत्र के एक गांव में एक 14 वर्षीय लड़के को बंधक बनाकर उससे एक युवक ने कुकर्म किया।

विज्ञापन


इसमें दो अन्य युवकों ने आरोपी का साथ दिया। तीनों आरोपी नेपाली मूल के पीड़ित छात्र के दोस्त बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक 18 जून को पीड़ित किशोर को किसी दोस्त के खेतों में खाद डालने के बहाने ले गए।
विज्ञापन


खेतों में काम करने के बाद शाम को अंधेरा होने पर तीनों आरोपी मंदिर में बनी बावड़ी पर चले गए। नहाने के बाद आरोपियों ने पीड़ित किशोर को घर नहीं जाने दिया। उसे जबरदस्ती रोका गया। इनमें से एक लड़के ने अपने दोस्तों की सहायता से नाबालिग किशोर के साथ कुकर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के कपड़े तक ले गए आरोपी

Three students misdeed with innocent boy at kangra.
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। - फोटो : Demo pic

तीनों आरोपी पीड़ित को जान से मार देने की धमकी देते हुए उसके कपड़े भी साथ लेकर फरार हो गए। सुबह किसी तरह पीड़ित लड़के ने अपने किसी दोस्त से संपर्क किया और कपड़ों का प्रबंध करके अपने घर पहुंचा। पीड़ित ने सोमवार सुबह अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई।

इसके बाद डमटाल चौकी में पीड़ित ने अपने माता-पिता के साथ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई। डीएसपी महेंद्र सिंह मन्हास ने मामले की पुष्टि की। कहा कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed