पुजारियों ने मिर्ची डालकर पीटे पुलिसवाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली की रात नशे में धुत तीन पुजारियों ने एक सब इंस्पेक्टर सहित दो कांस्टेबलों पर हमला कर दिया। पुलिस मौके पर हुड़दंग कर रहे इन पुजारियों को समझाने पहुंची थी।
लेकिन यह इतने हिंसक हो गए कि इन्होंने एक कांस्टेबल की आंख में मिर्ची पाउडर और सब इंस्पेक्टर तथा दूसरे कांस्टेबल पर पत्थरों की बौछार कर डाली। काफी मशक्कत के बाद आरोपियों पर काबू किया गया।
आरोपियों की पहचान आदेश प्रसाद डवराल, हीरा डवराल और कमलेश के तौर पर हुई है। यह शिव मंदिर के पुजारी हैं। यूपी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनकी पृष्ठभूमि आपराधिक बताई जा रही है। उतर प्रदेश में भी इन पर आपराधिक मुकदमा है।
नशे में धुत्त थे पुजारी
दिवाली की रात करीब ग्यारह बजे पुलिस स्टेशन बालूगंज को सूचना मिली कि टूटीकंडी बाइपास रोड पर बने शिव मंदिर के बाहर कुछ लोग हुड़दंग कर रहे हैं। इनमें जमकर मारपीट चल रही है।
इस पर तुरंत सब इंस्पेक्टर श्याम, कांस्टेबल रवि, कांस्टेबल रामनाथ सहित एक टीम मौके के लिए रवाना हुई। सड़क पर आरोपियों ने खूब हुड़दंग मचा रखा था। पुलिस पार्टी उन्हें शांत करने लगी लेकिन उन्होंने हमला कर दिया।
हालात बिगड़ते देख मौके पर और पुलिस भेजी गई। आरोपी शराब के नशे में धुत थे। मेडिकल रिपोर्ट में आरोपियों के शराब के सेवन की पुष्टि हुई है। एएसपी संदीप धवल ने कहा कि तीनों आरोपी टूटीकंडी बाईपास रोड पर बने एक शिव मंदिर के पुजारी हैं। इन्हें गिरफ्तार कर थाना बालूगंज में मुकदमा कायम कर दिया है।