{"_id":"9f1cac9d1ba0be87d920cc0c1f9a1b74","slug":"three-person-attack-yung-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल पहले बहन को छेड़ने वाले पर जानलेवा हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो साल पहले बहन को छेड़ने वाले पर जानलेवा हमला
ब्यूूराे/ अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 16 Jun 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला के भट्ठाकुफर में एक मौटर मैकेनिक की तीन युवकों ने डंडो से लहूलुहान कर डाला। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवकों ने बताया कि शख्स ने दो वर्ष पहले उनकी बहन के साथ छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन
इसी वजह से उन्होंने उस पर डंडो से हमला कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मामला रविवार का है। पीड़ित युवक की पहचान मोहम्मद आजाद के तौर पर हुई है। वह भट्टाकुफर में मोटर मेकेनिक का काम करता है।
विज्ञापन
पुलिस ने हमला करने के आरोप में नदीम, गुड्डु और रवि को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा कायम किया गया है।
पुलिस के मुताबिक मामला रविवार का है जब मोहम्मद आजाद हर रोज की तरह दुकान में काम कर रहा था। अचानक तीन युवक उसकी दुकान में डंडों से लैस होकर आ धमके।
दोनों पक्षों में कुछ देर बहस हुई, उसके बाद तीनों से डंडों से उसे बुरी तरह पीटना शुरू किया। गिरफ्तारी के बाद एक आरोपी ने खुलासा किया की दो साल पहले मोटर मेकेनिक ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की थी इसलिए उन्होंने उसे पीटा लेकिन आरोपियों का यह तर्क पुलिस के हलक से नीचे नहीं उतर रहा।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी तीन दिन पहले पीड़ित के पास एक स्टीरियो बेचने आए थे। शिकायत के आधार पर थाना ढली में मुकदमा कायम किया गया है। डीएसपी भजन सिंह नेगी ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।