फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three person arrested with drugs

नशीली दवाओं के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Mon, 28 Jul 2014 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 28 Jul 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
three person arrested with drugs

राजधानी में गुड़गांव से लाकर प्रतिबंधित दवाओं को बेचा जा रहा है। शहर के युवा ही नशे का सामान बेचने वाले बन गए हैं। शनिवार रात को पुलिस ने आईजीएमसी और रामनगर से नशे का सामान जब्त किया है। पहला मामला लक्कड़ बाजार का है।

विज्ञापन


यहां पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान आईजीएमसी के पास एक गाड़ी से 122 बोतलें रेस्कॉफ बरामद की हैं। आरोपियों ने नशे की यह खेप डिक्की में छिपाकर रखी थी। पुलिस की एक टीम ने सड़क किनारे खड़ी मारुति कार में बैठे युवकों से बात की तो उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगी।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान गाड़ी की डिक्की से रेस्कॉफ की 122 बोतलें बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अभी तक गाड़ी के दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा पाए हैं जिससे अभी यह संशय बना हुआ है कि यह गाड़ी इनकी है भी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान निर्मल सिंह निवासी ढली और मनप्रीत सिंह निवासी ढली के तौर पर हुई है। दोनों युवकों की उम्र 24 से 30 वर्ष के बीच है। दोनों आरोपियों को रविवार के दिन अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां उन्हें चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।

रामनगर में भी पकड़ीं नशीली दवाएं


उधर, दूसरे मामले में बालूगंज थाना के तहत रामनगर के समीप पुलिस ने बिना नंबर की एक गाड़ी से 3 बोतलें रेस्कॉफ, 6 कैप्सूल स्पासमो पराक्सिवन और अन्य प्रतिबंधित दवाईयां बरामद की गई। मामला रात करीब आठ बजे का है।

बालूगंज पुलिस की एक टीम ने गश्त के टुटीकंडी बाईपास पर रामनगर में एक बिना नंबर की गाड़ी को सड़क के किनारे पार्क हुआ देखा तो छानबीन की। जांच के दौरान गाड़ी में अजय कुमार नाम का एक शख्स बैठा था। पुलिस को देखकर वह घबरा गया।


जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी ने बताया कि प्रतिबंधित दवाओं के साथ पकड़े गए युवकों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed