फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three lakh rupee fraud for job in railway

रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे तीन लाख

Wed, 08 May 2019 01:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 08 May 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
three  lakh rupee fraud for job in railway
सांकेतिक तस्वीर

रेलवे में नौकरी का झांसा देकर एक व्यक्ति के साथ लाखों रुपये की ठगी करने की शिकायत कंडाघाट थाना में दर्ज की गई है। जिसमें एक व्यक्ति ने रेलवे में सरकारी नौकरी लगाने के लिए तीन लाख रुपये की मांग की थी। जिसमें पीड़ित व्यक्ति ने राशि भी प्रदान कर थी। जिसके बाद वह फिर से डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगा। लेकिन इसके बावजूद उक्त व्यक्ति को आज तक नौकरी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन


वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुरेंद्र पुत्र लायकराम निवासी गांव बवासी डाकघर मान अर्की ने शिकायत की है कि रविकांत निवासी गांव लड़हेच अर्की ने उससे रेलवे विभाग में नौकरी दिलवाने के लिये 3 लाख लिए। इसके बाद वह डेढ़ लाख रुपये की और मांग करने लगा। उसने कहा कि सरकारी नौकरी दिलवा देगा, लेकिन आज तक नौकरी न दिलवा सका। अन्य लोगों से मालूम हुआ कि रविकांत ने क्षेत्र के अन्य लोगों से सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी कर चुका है।
विज्ञापन


जब रविकांत को पैसे वापस करने को कहा उसने पैसे वापस नहीं किए। उसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि एएसपी सोलन शिव कुमार ने की है, उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed