फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three died in road accident in himachal.

सड़क हादसे में दो पुलिसवालों समेत तीन की मौत

Tue, 17 Mar 2015 05:33 PM IST
Updated Tue, 17 Mar 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
three died in road accident in himachal.

हिमाचल के बद्दी- बरोटीवाला मार्ग पर बुरांवाला गांव के समीप देर रात बड़ा हादसा हुआ। ट्रक की चपेट में आकर बाइक पर गश्त कर रहे पुलिस कर्मी व होमगार्ड जवान समेत तीन की मौत हो गई। घटना के वक्त बाइक राह चलते एक कामगार के साथ टकराई, उसने भी दम तोड़ दिया है।

विज्ञापन


घटना के बाद वाहन चालक मौक से फरार हो गया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात बरोटीवाला थाने में तैनात पुलिस कर्मी प्रवीण (26) व होमगार्ड जवान धर्मपाल बाइक पर रात्रि गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन


गश्त के दौरान जैसे ही वह देर रात्रि बुरांवाला गांव के समीप पहुंचे तो दूसरी ओर से आ रहे एक वाहन से टकरा गए। वाहन से टकराने के बाद वह दोनों सड़क पर गिर गए जबकि उनका बाइक राह चलते हुए एक कामगार से टकरा गया जिससे वह भी बुरी तरह से जख्मी हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बद्दी बरोटीवाला मार्ग पर हुआ हादसा

three died in road accident in himachal.

तीनों घायलों को 108 एबुलेंस से बद्दी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर अर्की तहसील के भराड़ी घाट निवासी होमगार्ड जवान धर्मपाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि पुलिस कर्मी नालागढ़ के रतयोड पंचायत के डुगरी गांव के प्रवीण व यूपी के अल्मोडा निवासी कामगार नंदा राम को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रैफर कर दिया गया।

लेकिन इन दोनों ने पीजीआई पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। एसपी जी शिवा कुमार ने बातया कि मंगलवार दोपहर बाद तीनों मृतकों को नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed