फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three dead bodies found at different places in Shimla city

शिमला शहर में अलग-अलग जगह तीन शव मिले, फैली सनसनी

Thu, 14 Mar 2019 08:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Mar 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
Three dead bodies found at different places in Shimla city
डेमो

शहर में अलग-अलग जगह पर तीन शव बरामद किए हैं। पहला शव गुरुवार सुबह करीब 10 बजे हॉलीलॉज के नजदीक एक निर्माणाधीन होटल भवन की गली में मिला। इसकी उम्र करीब 28 साल बताई जा रही है लेकिन अब तक इसकी कोई पहचान नहीं हुई है युवक की बाजू पर नाम गुदा हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक , युवक इसी निर्माणाधीन भवन के एक कमरे में रहता था यहां से कुछ शराब की खाली बोतलें भी मिली है और बिस्तर भी लगा मिला। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक रात को यही सोता था।
विज्ञापन


सड़क से भवन तक जोड़ने के लिए एक फट्टा लगा रखा था। पुलिस बता रही है कि रात को अंधेरे में संतुलन बिगड़ने से युवक गली में गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल भेज दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी के चालक की मौत

दूसरा मामला लक्कड़ बाजार चौकी के तहत आने वाले दुधली बाजार का है। पेशे से मजदूर पवन सहाय (33 ) वीरवार को ऊपरी दुधली के लिए शार्टकट रास्ते से सब्जी लेकर जा रहा था इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और गिर गया।

पुलिस मौके पर पहुंची तब तक उसकी मौत हो गई थी। तीसरा मामला पथ परिवहन निगम के चालक का है। क्षेत्रीय प्रबंधन अधिकारी परिवहन देवा सेन नेगी ने कहा कि यह चालक रामलाल लोकल डिपो में सेवा दे रहा था।

यह सरकाघाट का रहने वाला था। वीरवार को बस अड्डे के रेस्ट रूम में चालक की तबीयत खराब होने पर आईजीएमसी ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने कहा कि हॉली लाज के समीप मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके अलावा दुधली और बस अड्डे के रेस्ट में भी शव मिले हैं। पुलिस इन तीन अलग-अलग मामलों की तफ्तीश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed