फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three child marriage case in sirmour

एक ही गांव में तीन बाल विवाह, दूल्हे भी नाबालिग निकले

Sun, 25 Mar 2018 02:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर) Updated Sun, 25 Mar 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
three child marriage case in sirmour

नाबालिग दुल्हनें और नाबालिग ही दूल्हे...। परिणय सूत्र में बंधे ऐसे ही तीन जोड़ों को चाइल्ड लाइन ने अलग करवा दिया। हालांकि, एक मामले में लड़के की उम्र 22 साल है। लेकिन, लड़की नाबालिग होने की वजह से जोड़ा अलग कर दिया गया। अन्य दो मामलों में संस्था ने शादी के दो और तीन माह के बाद शादी की रस्मों को अवैध करार दे दिया। 

विज्ञापन


जनपद सिरमौर के गिरिपार इलाके में सात फेरों के बंधन में बंधी तीन नाबालिग दुल्हनों को शनिवार को अपने नए परिवार से अलग किया गया। दरअसल, चाइल्ड लाइन सिरमौर को नाबालिग लड़कियों की शादी की भनक लगी थी। सूचना मिलने के बाद चाइल्ड लाइन सिरमौर की टीम ने भी शिलाई तहसील की झकांडो पंचायत के बड़धार व जामना पंचायत के प्रभार गांवों में दबिश दी।
विज्ञापन


इस दौरान पता चला कि शिलाई के कोटीबौंच पंचायत के झीर गांव की तीन नाबालिग लड़कियों की झकांडो पंचायत में शादी हुई है। बड़धार गांव में भेजी गई दो नाबालिग लड़कियों की दो और तीन माह पहले शादी हुई थी। हैरानी की बात यह है कि नाबालिग लड़कियों से शादी रचाने वाले दोनों दूल्हे भी नाबालिग मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

गरीब दलित परिवारों से हैं लड़कियां

three child marriage case in sirmour

जबकि, तीसरे मामले में लड़का बालिग था लेकिन लड़की के नाबालिग होने पर शादी के तीन महीने बाद पभार गांव स्थित कथित ससुराल से लड़की को उसके घर भेज दिया गया। बड़धार पहुंची चाइल्ड लाइन की काउंसलर विनीता ठाकुर व सदस्य सुंदर सिंह ने दुल्हनों व दूल्हों के परिवार की तुरंत काउंसलिंग करवाई।

बाद में लड़कियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद टीम पभार पहुंची। यहां पर भी शादी के बंधन में बंधे दूल्हा व दुल्हन के अलावा परिजनों की काउंसलिंग कराने के बाद लड़की को वापस मायके भेज दिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीत व वार्ड मेंबर संतराम भी उपस्थित रहे।

सभी परिवार दलित और गरीब हैं। इन परिवारों को यह भी पता नहीं कि शादी के लिए लड़के और लड़की की कितनी उम्र होनी चाहिए। नाबालिग लड़कियों को उनके घर वापस भेज दिया है। मौके पर आशा वर्करों की मौजदूगी में मेडिकल जांच भी की गई। कोई भी नाबालिग गर्भवती नहीं पाई गई है। लिहाजा, मामला पुलिस को नहीं सौंपा गया है। नाबालिग लड़कियों की उम्र 14, 15 व 16 पाई गई है। जबकि दो लड़के 17 और 18 जबकि एक की उम्र 22 वर्ष है। - विनीता ठाकुर, काउंसलर चाइल्ड लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed