फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three arrested with a consignment of crores ganja hashish in paonta himachal

सिरमौर: करोड़ों के गांजे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार

Mon, 31 May 2021 04:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 31 May 2021 04:44 PM IST
सार

सिरमौर पुलिस के उच्च अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर पूर्वी राज्य से उत्तराखंड के रास्ते हिमाचल की तरफ करोड़ों के गांजे की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुरूवाला पुलिस थाना प्रभारी विजय रघुवंशी की टीम अलर्ट हो गई।

विज्ञापन
Three arrested with a consignment of crores ganja hashish in paonta himachal
गांजे की खेप पकड़ने वाली पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पुरूवाला थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने देर रात नाके के दौरान एक ट्रक से करोड़ों रुपये की गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने 303 किलो ग्राम गांजे की खेप सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सिरमौर पुलिस के उच्च अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर पूर्वी राज्य से उत्तराखंड के रास्ते हिमाचल की तरफ करोड़ों के गांजे की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुरूवाला पुलिस थाना प्रभारी विजय रघुवंशी की टीम अलर्ट हो गई। पांवटा साहिब-भंगानी सड़क पर शिवपुर के पास देर रात तक नाका लगाया गया।

विज्ञापन


देर रात करीब 2.30 बजे भंगानी की तरफ से ट्रक आया। इसमें यूसुफ अली पुत्र चितरुदीन निवासी अपर भंगानी पांवटा साहिब, कादर अली पुत्र गुलजारदीन निवासी सिंघपुरा पांवटा साहिब व तोहिद अली पुत्र कबुलदीन निवासी अपर भगानी सवार थे। ट्रक तिरपाल से ढका था। पुलिस ने तिरपाल हटाकर देखा तो उसमें बड़ी मात्रा में गांजे की खेप मिली। पुलिस ने ट्रक से 303 किलो गांजा बरामद किया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाजार में इस गांजे की कीमत करोड़ों में आंकी गई है। 
विज्ञापन


पांवटा के डीएसपी वीर बहादुर के नेतृत्व में इस साल नशे की तीसरी बड़ी खेप पकड़ी गई है। इससे पहले पुलिस ने 450 किलो चूरापोस्त की पकड़ी थी। माजरा पुलिस ने धौलाकुआं के पास 844 किलो चूरापोस्त के साथ दो आरोपियों को हिरासत में लिया था। सिरमौर के एसपी खुशहाल चंल शर्मा, पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर और थाना प्रभारी पुरुवाला विजय रघुवंशी समेत टीम ने नशे के खिलाफ बहुत बड़ी कार्रवाई कर सफलता हासिल की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पांवटा के डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed