फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Three arrested for beating HRTC Bus driver in Bilaspur Himachal Pradesh

एचआरटीसी चालक को पीटने पर प्रधान, पुलिस कर्मी समेत तीन दबोचे

Wed, 30 Oct 2019 05:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Oct 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for beating HRTC Bus driver in Bilaspur Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

जिला बिलासपुर के नम्होल में एचआरटीसी बस चालक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पंचायत प्रधान और पुलिस कर्मी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के लिए तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मंगलवार शाम को धुंदण पंचायत प्रधान प्रेम चंद, राजकुमार और जितेंद्र कुमार ने बिलासपुर से डाबर के लिए चलने वाली सरकारी बस (एचपी69-3927) के चालक भूरी लाल के साथ मारपीट की। भूरी लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीनों आरोपियों ने नम्होल बस अड्डे पर कार (एचपी 03 टी 4313) खड़ी की थी। बस चालक ने भी वहां बस लगा दी। बस को किनारे करने के लिए चालक ने पंचायत प्रधान से गाड़ी साइड करने को कहा। इसे लेकर प्रेम चंद और उसके साथियों ने बस चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पीड़ित चालक ने बताया कि बस चलने का समय शाम 7.32 का है। घटना के समय बस में 25 सवारियां थीं। तीनों आरोपियों ने उससे मारपीट की और अपने रुतबे की धमकी दी। पुलिस ने भादंसं की धारा 353, 323, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन बिलासपुर के प्रधान सुखदेव ने कहा कि पुलिस मामले में उचित कार्रवाई करे। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने कहा कि मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed