फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Thirteen years old boy commit sucide in Basa panchayat at Mandi

परिजनों की डांट से नाराज नौवीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 04 Nov 2019 10:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Nov 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
Thirteen years old boy commit sucide in Basa panchayat at Mandi

हिमाचल के जिला मंडी की बासा पंचायत के दाड़ी गांव में नौवीं के एक छात्र ने परिजनों की डांट से नाराज होकर जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान अंकित चौहान (13) पुत्र तेजिंद्र चौहान के रूप में हुई है।

विज्ञापन


एसपी गुरदेव चंद ने बताया कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया है जबकि पुलिस हर पहलू से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अंकित को किसी बात पर डांट पड़ी थी। इससे नाराज होकर उसने रस्सी उठाई और समीप के शिल्ह जंगल की ओर निकल गया। रविवार सुबह करीब 8 बजे अंकित ने जंगल में पेड़ से रस्सी बांधी और फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव लटका देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद पंचायत प्रधान कमला शर्मा को घटना की जानकारी दी गई। प्रधान ने पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed