फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Thirteen innocent freed from illegal child Ashram

अवैध बाल आश्रम से छुड़ाए तेरह मासूम

Thu, 05 Jun 2014 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 05 Jun 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
Thirteen innocent freed from illegal child Ashram

तहसील मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर की दूरी पर बाल आश्रम के नाम से रखे गए तेरह बच्चों को छुड़ाया गया है। यहां से अब इन बच्चों को मशोबरा और शिमला के बाल आश्रम में भेजा गया है।

विज्ञापन


यहां आश्रम मानव सेवा संस्थान नाम की संस्था की ओर से चलाया जा रहा था। थाना प्रभारी गौरी दत्त शर्मा ने बताया कि सीडीपीओ की सूचना पर एक अवैध बाल आश्रम के ठिकाने पर वीरवार दोपहर बाद करीब एक बजे छापामारी की गई।
विज्ञापन


वहीं, बाल विकास परियोजना अधिकारी गुमान सिंह ने बताया कि मानव सेवा संस्थान के संचालक बलबीर धरमैईक ने तेरह बच्चों को एक पुराने मकान में रखा हुआ था। यहां पर बच्चों के लिए शौचालय, नहाने और बिस्तर की कोई व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा बच्चों की देखरेख के लिए कोई केयरटेकर तक नहीं रखा गया था। बच्चे खुद लकड़ी जला कर चूल्हे पर खाना बनाते थे।

बाल विकास परियोजना अधिकारी गुमान सिंह ने बताया कि जिस घर में बच्चे रखे गए वह पुराना और गिरने वाला है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि पुड़ग पंचायत के भवाणा में छापा मार कर तेरह बच्चों को बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि चार लड़कियों को मशोबरा के आश्रम और आठ लड़कों को कस्तूरबा आश्रम शिमला में भेजा गया है। एक बच्चे को उसकी मां अपने साथ ले गई है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आश्रम चलाना गैर कानूनी है। संचालक के खिलाफ पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed