फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   thieves return back jwellery at rohru shimla.

चोरों का ऐसा कारनामा कि दंग रह गई शिमला पुलिस

Mon, 22 Dec 2014 12:18 PM IST
Updated Mon, 22 Dec 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
thieves return back jwellery at rohru shimla.

शिमला के साथ लगते रोहड़ू के शक्तिनगर में हुई चोरी की घटना का अनोखा मामला सामने आया है। चोरों ने ऐसा कारनामा किया कि हर कोई हैरान रह गया। पुलिस जिस वारदात को सुलझाने की उम्मीद छोड़ चुकी थी, वह अपने आप सुलझ गई।

विज्ञापन


दरअसल वारदात के एक सप्ताह बाद ही चोर चोरी के सामान को वापस घर में छोड़ गए। ये सामान एक बैग में भरा हुआ था। शिमला पुलिस बड़ी वारदातों को सुलझाने में हमेशा ही फिसड्डी रही है। ऐसे में उनकी नाक इस बार चोरों ने ही बचा ली।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने सामान को बरामद भी कर लिया है। शक्तिनगर में 13 दिसंबर की रात चोरों ने रजंना चौहान के घर से डेढ़ लाख रुपये की ज्वैलरी तथा 42 हजार रुपये की नकदी चुराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे अंजाम दी थी वारदात

thieves return back jwellery at rohru shimla.

पुलिस के अनुसार चोर घर के पीछे से खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे। 15 दिसंबर को जब रंजना चौहान वापस अपने घर आई, तो चोरी की घटना का पता चला। इसके बाद रंजना ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस चोरों की तलाश कर ही रही थी। इसके लिए छापेमारी भी हो रही थी। लेकिन जब पता नहीं चला तो मामला ठंडा पड़ने लगा। परिवार वालों ने भी चोरी का सामान वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। अब घटना के एक सप्ताह बाद शनिवार को चोरों ने वापस आकर पीछे की खिड़की से एक काला बैग घर के अंदर फेंका।

जब बैग खोला, तो उसके अंदर चोरी की गई ज्वैलरी तथा सात हजार रुपये बरामद हुए।

नगदी कम मगर मिल गया सामान

thieves return back jwellery at rohru shimla.

हालांकि इसमें नकदी पूरी नहीं थी। मगर बाकी सामान मिलने से सभी के चेहरे खिल गए। रंजना चौहान ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया है।

चोरों की इस हरकत से क्षेत्रवासियों में हैरानी है। पहली बार इस तरह का मामला सामने आया है। जहां चोरों ने खुद घर आकर चोरी का सामान वापस छोड़ा है। हालांकि चोरों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

डीएसपी रोहड़ू राजकुमार चंदेल ने बताया कि एक सप्ताह पहले शक्तिनगर में चोरी हुई थी। पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। चोरों ने खुद ही घर में चोरी का सामना छोड़ दिया है। पुलिस ने सामान भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed