फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Thieves broke the lock of the Sikh temple

गुरूद्वारे का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाई नकदी

Tue, 08 Jul 2014 07:19 PM IST
Updated Tue, 08 Jul 2014 07:19 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke the lock of the Sikh temple

हिमाचल के सोलन जिला के उपमंडल नालागढ़ के तहत सोभनमाजरा (पंजेहरा) में कुछ अज्ञात चोरों ने सोमवार रात को गुरूद्वारे का ताला तोड़कर 15 हजार रूपए की नकदी उड़ा ली।

विज्ञापन


गुरूद्वारे के पाठी ने जब मंगलवार सुबह तीन बजे पाठ के लिए गुरूद्वारा पहुंचा तो देखा की गुरूद्वारे के दोनों मुख्य ताले टूटे हुए थे व गुरूद्वारे का गुलक वहां से गायब पाया।
विज्ञापन


गुरूद्वारे में रखा अन्य सामान भी इधर उधर विखरा पड़ा था। सूचना मिलते ही एसपी ने घटना स्थल का दौरा किया। गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव इंद्र सिंह ने तुरंत इसकी सूचना कमेटी के प्रधान बनारसी दास को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कहा जल्द पकड़े जाएं चोर

Thieves broke the lock of the Sikh temple

जोघों पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को गुरूद्वारा के खेत में गुलक मिला। लेकिन उसका ताला टूटा हुआ था।

उसमें से नकदी गायब थी। गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों का कहना है कि गुलक में 15 हजार रूपये के करीब नकदी थी। एसपी एस. अरूल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य दलजीत भिंडर ने गुरूद्वारा में चोरी का अंजाम देने वालों को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed