{"_id":"58142d734f1c1b900dbc202a","slug":"thieves-breaks-car-window-steal-50-thousand-in-daylight","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़ दिनदहाड़े चुराए 50 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार का शीशा तोड़ दिनदहाड़े चुराए 50 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sat, 29 Oct 2016 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा में शातिर लुटेरों ने दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़ कर 50 हजार नकदी उड़ा ली। यह वारदात देहरादून-पांवटा एनएच-7 मार्ग पर मेगा मार्ट शोरूम के समीप हुई। दो अज्ञात युवक एक पल्सर बाइक पर सवार होकर शोरूम के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शमशेरपुर के शोरूम के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सूरजपुर निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र हरबंस सिंह ने दोपहर को पांवटा के एचडीएफसी बैंक शाखा से 50 हजार राशि निकाली। इसके बाद अपने परिवार के साथ शॉपिंग को शमशेरपुर स्थित विशाल मेघा मार्ट में पहुंचे। कार को बाहर पार्क कर कांप्लेक्स के भीतर चले गए। कहा जा रहा है की इस बीच पल्सर बाइक सवार दो अज्ञात लोग कार के समीप पहुंचे।
विज्ञापन
कार के शीशे तोड़ कर भीतर से 50 हजार राशि उड़ा ली। इसकी तुरंत पुलिस को सुचना दे दी गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शोरूम के बाहर की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है जिस से वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को दबोचा जा सके। गौरतलब है कि फेस्टिवल सीजन में इन दिनों पुलिस की नाकाबंधी बढ़ा दी जाती है।
विज्ञापन
ऐसे में भी दिनदहाड़े चोरी की वारदात से आम जनता भी दहशत में है। इससे झपटमार, लूटमार व चोरे गिरोह के हौसले खूब बुलंद होने का पता चलता है। पिछले कुछ वर्षों में आधा दर्जन से अधिक इस तरह की वारदातें हो चुकी हैं। बैंक के आसपास झपटमार गिरोह सदस्य रैकी करते हैं।
शुक्रवार को हुई वारदात में भी ऐसा ही लग रहा है कि गिरोह सदस्य बैंक से पैसे निकलने से शमशेरपुर विशाल मेगा मार्ट शोरूम तक पीछा करते रहे। इसके बाद मौका मिलते ही कार का शीशा तोड़ कर नकदी पर हाथ साफ करने में सफल हुए। जांच टीम को सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की फोटो मिलने की उम्मीद है जिससे आरोपियों को दबोचा जा सके।
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने सूचना मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई है। पांवटा शहरी क्षेत्र और राज्य सीमा पुलिस बैरियर और नाके को सूचना देकर सतर्क किया गया है जिससे आरोपियों को शीघ्र दबोचा जा सके।