फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   thief set fire on ration depot at chamba.

चोरी करने आए शातिरों ने फूंक डाला राशन डिपो

Tue, 15 Sep 2015 09:21 PM IST
Updated Tue, 15 Sep 2015 09:21 PM IST
विज्ञापन
thief set fire on ration depot at chamba.

हिमाचल के चंबा जिला की चुराह घाटी में चोरी के इरादे से घुसे तीन शातिरों ने सलेलाबाड़ी राशन डिपो में आग लगा दी। मिट्टी का तेल होने के चलते दो अन्य डिपुओं का रखा राशन और साथ लगता छह कमरों का दो मंजिला खाली मकान भी जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


सोमवार रात 10 बजे वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे तीन आरोपियों में से एक को ग्रामीणों ने मौके पर धर दबोचा और पुलिस के हवाले किया। मंगलवार को पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। तीनों आरोपियों की पहचान मोहन निवासी बाड़ी, बृज लाल निवासी बाड़ी और विक्रम निवासी मकौला, चंबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में चोरों ने दिया ये बयान

thief set fire on ration depot at chamba.

हालांकि, पकड़े गए आरोपियों का कहना है कि वे चोरी के इरादे से आए थे, लेकिन अचानक आग लग गई। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने तीसा के देहग्रां डिपो से भी राशन चुराया था। पुलिस छानबीन में जुटी है।

उधर, डिपो संचालक केवल कृष्ण ने बताया कि गोदाम में 245 क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल नमक, 245 लीटर मिट्टी का तेल, अन्य राशन, आवश्यक दस्तावेज सहित डिपो के साथ लगते छह कमरे और उनका रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया है।
 
एसएचओ तीसा बाबू राम ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से कुछ और खुलासे होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह जानना चाह रही है कि चोरी के इरादे से गए आरोपियों ने डिपो में आग क्यों लगाई। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उन्हें रिमांड पर लेकर पूरे मामले की परतें खोली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed