{"_id":"57c1d8bc4f1c1b4a38d4feb8","slug":"theft-in-mobile-shop-at-shimla-lower-bazar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान से लाखों के मोबाइल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिमला में व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान से लाखों के मोबाइल चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला के बीचोंबीच लोअर बाजार में स्थित शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष की दुकान से चोर लाखों के मोबाइल और 60,000 की नकदी उड़ा ले गए। शातिरों ने बीच बाजार में रात के अंधेरे में दुकान का शटर तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
लोअर बाजार में नौ नंबर दुकान को शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंदर जीत सिंह और उनका चचेरा भाई रविंद्र मिलकर चलाते हैं। रविंद्र सिंह ने सदर थाने में दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात को कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी दुकान का शटर तोड़ा और दुकान से लाखों के 50 मोबाइल फोन और साठ हजार की नकदी उड़ा ले गए।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डी डबल्यू नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर मौके का जायजा लिया गया और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।