फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   theft case register at una in thanakalan

तीन घरों के ताले तोड़ लाखों के आभूषण, नकदी उड़ाई

Tue, 21 Nov 2017 02:29 PM IST
ऊना/थानाकलां(ऊना)
ऊना/थानाकलां(ऊना) Updated Tue, 21 Nov 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
theft case register at una in thanakalan

उपमंडल बंगाणा के बुढवार में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों के ताले तोड़ डाले। चोर लाखों रुपये के कीमती आभूषण और नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। चोरी की इस वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन



पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी शातिर चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुढवार निवासी राजन कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव में ही रहते हैं जबकि उनके अन्य परिजन हमीरपुर के भरेड़ी और ताया केवल किशोर का परिवार ऊना में रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को राजन और उनकी पत्नी निजी कार्य के चलते ऊना स्थित ताया के घर आए थे। सोमवार सुबह उन्हें गांव से किसी ने फोन पर घर के ताले टूटे होने की सूचना दी। इसके बाद वह फौरन गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 

उन्होंने बताया कि उनके घर से करीब साढ़े 13 तोले सोने के गहने, 20 तोले चांदी, 10 हजार रुपये की नकदी चोरी की गई है। वहीं उनके चाचा केवल किशोर के घर से करीब 13 तोले सोना उड़ाया गया है। 

इसके अलावा साथ लगते ओम राज के घर में भी ताले तोड़े गए हैं जबकि उनके घर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। चोरी की इस बड़ी वारदात से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

वहीं गांव की प्रधान रजनी बाला, पूर्व प्रधान जगदीश शर्मा, बीडीसी राज कुमारी, वार्ड पंच बबली देवी का कहना है कि पुलिस को क्षेत्र में निरंतर गश्त करनी चाहिए। 


तभी असामाजिक तत्वों पर कुछ लगाम कसी जा सकेगी। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने इस वारदात के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed