{"_id":"f81f089567dddad78281966e0afbf0da","slug":"theft-case-at-mashobra-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अफसर ड्यूटी पर, घर में हो गई लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक अफसर ड्यूटी पर, घर में हो गई लाखों की चोरी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 01 Apr 2014 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला में बैंक अफसर के घर से चोरों ने करीब चार लाख रुपए के जेवर चोरी कर लिए। चोर अल्मारी से तीन हजार नगद और एक डिजिटल कैमरा भी चुरा ले गए।
विज्ञापन
वारदात मशोबरा में सोमवार दिन दहाड़े अंजाम दी गई। बदमाश घर का ताला तोड़ कर चोर घर के भीतर दाखिल हुए। चोरी का पता शाम करीब चार बजे चला।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक जिस घर में चोरी हुई है वह एक बैंक अधिकारी का मकान है।
सोमवार को परिवार के सदस्य घर से बाहर थे। इसी दौरान बदमाश कीमती सामान चोरी कर गए। पुलिस को अंदेशा है कि चोरी की वारदात दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच हुई है।
विज्ञापन