{"_id":"a2b9e55286adbc43fa3475ed9fc8f0c1","slug":"theft-case-at-has-officer-house-in-shogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएएस अफसर के घर से 22 तोला सोना चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचएएस अफसर के घर से 22 तोला सोना चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 06 Jul 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
निदेशक भाषा एवं कला संस्कृति विभाग अरुण कुमार शर्मा के शोघी स्थित निवास पर चोरों ने सेंधमारी कर डाली। घर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर अलमारी में रखे 22 तोला सोने के गहने चुरा ले गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी सिटी बलवीर जस्वाल ने टीम सहित मौके का निरीक्षण किया। एफएसएल के एक्सपर्ट ने मौके से फिंगर प्रिंट और फुट प्रिंट जुटाए हैं। मगर अभी तक कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
मामला शनिवार का है जब निदेशक की बेटी दोपहर के समय अपने किसी रिश्तेदार के घर पर गई हुई थी। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। करीब एक घंटे के बाद जब वापस लौटी घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी उखड़ी थी।
विज्ञापन
भीतर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी भी खुली थी। बालूगंज पुलिस को चोरी की जानकारी मिली तो थाने की एक टीम एएसआई मस्तराम की अगुवाई में मौके पर पहुंची।
22 तोले जेवरात चोरी
छानबीन में पता चला है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए कुंडी को उखाड़ा और इसके बाद अलमारी में रखे करीब 22 तोले के जेवरातों पर हाथ साफ कर गए। घर से जेवरात के अतिरिक्त कोई अन्य सामान चोरी नहीं हुआ है।
डॉग स्कवैड को भी मौके पर छानबीन के लिए बुलाया गया था। मगर अभी तक पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी है। डीएसपी सिटी ने मामले की पुष्टि की है।