{"_id":"588c4c014f1c1b3e0fcf6106","slug":"theft-at-pnb-atm-and-7-houses-at-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टियों में चोरों की मौज, एटीएम लूटने की कोशिश, 7 घरों के ताले तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छुट्टियों में चोरों की मौज, एटीएम लूटने की कोशिश, 7 घरों के ताले तोड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sat, 28 Jan 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के धर्मशाला में दाड़ी के बाद सुधेड़ गांव में वीरवार रात पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को तोड़ने का प्रयास हुआ है। सुधेड़ गांव में वीरवार देर रात बिजली नहीं थी। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने पीएनबी के एटीएम को तोड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन
इसके अलावा चोरों ने फतेहपुर के सुक्कड़ रोड में सात घरों के ताले तोड़े हैं। ये सभी परिवार यहां किराये पर रहते हैं। हालांकि, चोर चोरी की कोशिश में कामयाब नहीं हो पाए। एसएचओ धर्मशाला कुलदीप कुमार ने शुक्रवार को घटनास्थल पर जाकर जांच की।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के प्रयास किए जा रहे हैं। सुक्कड रोड में सात परिवार पूर्ण राज्यत्व दिवस और गणतंत्र दिवस की छुट्टियों के चलते अपने घरों में गए हुए थे। इन घरों में कितना सामान चोरी हुआ है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं लग पाई है।
विज्ञापन
किरायेदारों के आने पर ही चोरी की राशि और सामान का पता चल पाएगा। एसपी कांगड़ा संजीव गांधी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस जांच में जुटी हुई है।