फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The woman attacked the team that went to collect the data of the him suraksha abhiyan

हिम सुरक्षा अभियान का डाटा एकत्रित करने गई टीम पर महिला ने किया हमला

Tue, 22 Dec 2020 08:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जवाली (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, जवाली (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Dec 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
The woman attacked the team that went to collect the data of the him suraksha abhiyan
हमले में घायल आशा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कांगड़ा जिले में पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत पलौहड़ा गांव में हिम सुरक्षा अभियान के तहत घर-घर जाकर डाटा एकत्रित कर रही टीम पर एक महिला ने पथराव कर दिया। आशा वर्कर के मुंह पर पत्थर लगने से वह लहूलुहान हो गई। उसे जवाली अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है।  जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्वास्थ्य कार्यकर्ता इंद्रजीत व आशा वर्कर रतना देवी पलौहड़ा गांव में डाटा एकत्रित कर रहे थे कि दूसरे घर की महिला ने उन पर पथराव कर दिया।

विज्ञापन


इससे आशा वर्कर के मुंह पर चोट आई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने डीसी और संबंधित एसडीएम से इस मामले में सख्त कर्रवाई करने के लिए कहा है। सीएमओ जीडी गुप्ता ने हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे स्वास्थ्य कर्मियों व आशा वर्करों के साथ ऐसा व्यवहार न करें। उधर, एसएमओ जवाली अमन दुबे ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ थाने में शिकायत दे दी गई है। आशा वर्कर को एक्स-रे के लिए भेजा गया है। वहीं डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि शिकायत मिली है। केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed