फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The mysterious murder of devta gur in Shimla

शिमला में देवता के गुर की रहस्मयी हत्या!

Sun, 17 Aug 2014 09:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 17 Aug 2014 09:32 AM IST
विज्ञापन
The mysterious murder of devta gur in Shimla

देवता के गुर की रहस्मयी परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। पहले पुलिस इसे हादसा समझ रही थी लेकिन अब कुछ ऐसे साक्ष्य मिले हैं कि पुलिस भी हैरान है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में देवता के गुर की रहस्मयी परिस्थितियों में हत्या हो गई है। पहले पुलिस इस मामले को हादसा समझ रही थी लेकिन जांच में कुछ ऐसे तथ्य सामने आए जिससे की यह पूरा मामला एक साजिश के तहत की गई हत्या में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पुलिस ने केस की जांच को आगे बढ़ाते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं और शक जाहिर किया जा रहा है कि आपसी रंजिश के कारण व अन्य वजह से आरोपियों ने देवता के गुर को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के आठ युवक गिरफ्तार

The mysterious murder of devta gur in Shimla

मोहिंद्र सिंह कश्यप (26) का शव बनूटी के नजदीक एक खड्ड किनारे मिला था। पहले पुलिस इसे हादसा मानकर चल रही थी लेकिन अब यह हादसा हत्या में तब्दील हो गया है।

गांव के ही कुछ लोगों पर युवक की हत्या का आरोप है। पुलिस को भी जांच में हत्या से जुड़े कुछ साक्ष्य मिले हैं। मृतक के परिजन पहले ही पूरे मामले को हत्या बता रहे ‌थे।

पुलिस ने इस केस में मनोहर लाल, कर्म चंद, जगदीश, सुरेंद्र, शंकर लाल, रमेश, बिशन सिंह और गोपाल दत्त को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को जिला कचहरी में पेश किया गया जहां पूछताछ और केस से जुड़े तथ्य जुटाने के लिए रिमांड दिया गया है।

अदालत ने सभी आरोपियों को 20 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्या की पूरी गुत्‍थी को सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed