फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The couple who came to Shimla as tourists arrested from the hotel with chitta

पर्यटक बनकर शिमला आया दंपती होटल से चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Wed, 29 Sep 2021 04:08 PM IST
Krishan Singh दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Sep 2021 04:08 PM IST
सार

राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल सेल (एसएनसीसी) डीएसपी दिनेश शर्मा की अगुवाई में देर शाम ढली बाईपास के एक निजी होटल में दबिश देकर यह कार्रवाई हुई है। आरोपी पेशे से चंडीगढ़ में फाइनेंस कंपनी में फाइनेंसर का काम है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पत्नी के साथ पर्यटक बनकर करीब डेढ़ से शिमला आकर ड्रग पैडलरों को चिट्टे की सप्लाई देते थे।

विज्ञापन
The couple who came to Shimla as tourists  arrested from the hotel with chitta
दंपती होटल से चिट्टे के साथ गिरफ्तार (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य नारकोटिक्स सेल ने पर्यटक बनकर शिमला घूमने आए चंडीगढ़ के एक दंपती को हेरोइन (चिट्टे) के साथ गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 62 ग्राम चिटटा और 45 हजार की नकदी बरामद हुई है।  आरोपियों की पहचान गुरविंद्र (36) और संजना (35) पंचकूला निवासी के तौर पर हुई है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक दोनों पति-पत्नि हैं और करीब डेढ़ साल से शिमला में ड्रग पैडलरों को सप्लाई देते आ रहे हैं। राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल सेल (एसएनसीसी) डीएसपी दिनेश शर्मा की अगुवाई में देर शाम ढली बाईपास के एक निजी होटल में दबिश देकर यह कार्रवाई हुई है। आरोपी पेशे से चंडीगढ़ में फाइनेंस कंपनी में फाइनेंसर का काम है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पत्नी के साथ पर्यटक बनकर करीब डेढ़ से शिमला आकर ड्रग पैडलरों को चिट्टे की सप्लाई देते थे।

विज्ञापन


लेकिन इस मर्तबा नारकोटिक्स सेल टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई और देर शाम करीब सात बजे ढली बाईपास के एक निजी होटल के बाहर आरोपी गरविंद्र को चिट्टे की सप्लाई देते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। इसके बाद होटल के कमरे में तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 62 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच के मुताबिक पुलिस मानकर चल रही है कि आरोपी ने चिट्टे बेचकर यह पैसे कमाए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों के संपर्क में आए संदिग्धों की भी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


ढली बाईपास के एक निजी होटल में गुप्त सूचना के आधार पर पंचकूला की दंपती को चिट्टे के साथ पकड़ा है। इनके कब्जे से 62 ग्राम चिट्टा और 45 हजार की नकदी मिली है। पूछताछ में पता लगाया जा रहा है कि चिट्टे की सप्लाई कहां से लेकर आए थे। आरोपियों से पूछताछ जारी है। -दिनेश शर्मा, डीसीपी शिमला रेंज (एसएनसीसी)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed