फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tenant Murdered Old Lady at Bilaspur, Arrested.

किराएदार बना हत्यारा, घर में लूटपाट के लिए बुजुर्ग महिला को मारा

Sun, 07 May 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर) Updated Sun, 07 May 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
Tenant Murdered Old Lady at Bilaspur, Arrested.

किराएदार बनकर रह रहे युवक ने बुजुर्ग महिला की जान ले ली। लूटपाट और महिला की हत्या कर यह फरार हो गया। मगर आखिरकार यह पुलिस के जाल में फंस ही गया। पुलिस ने हिमाचल के बिलासपुर में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्‍थी सुलझा ली है।

विज्ञापन


पुलिस ने उपमंडल घुमारवीं की बकरोआ पंचायत के तहत खुराड़ी गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जम्मू कश्मीर का रहने वाले उक्त शख्स महिला के घर में किराए का मकान लेकर रहता था।
विज्ञापन


आरोपी मजदूरी का काम करता था। आरोपी की पहचान रसपाल (25) उर्फ बिक्की पुत्र नसीब गांव ठिलू जिला रियासी, जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से लूटपाट का सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस अभी इस संबंध में कुछ भी खुलासा करने से इंकार कर रही है। मगर माना जा रहा है कि आरोपी बतौर किराएदार रहने के दौरान महिला की आर्थिक स्थिति से लेकर हर पहलू से वाकिफ था।

यही वजह है कि उसने मौका देखकर महिला की बेरहमी से हत्या करके लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत के समक्ष पेश किया जहां से उसे 11 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 

शादी समारोह में पहुंचा था आरोपी, पकड़ा गया

Tenant Murdered Old Lady at Bilaspur, Arrested.

खुराड़ी गांव की रहने वाली गंगा देवी पत्नी स्व. प्रभु राम निवासी खुराड़ी की हत्या एक मई की रात को हुई थी। दो मई को जब ग्रामीणों ने घर की जांच पड़ताल की तो खिड़की से देखने पर पता चला कि महिला बिस्तर पर लहूलुहान पड़ी है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। हत्या का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

घुमारवीं पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि आरोपी वारदात के दिन से ही लापता था। इससे पुलिस का शक और बढ़ा। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और अन्य इनपुट के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच में उसकी लोकेशन जम्मू कश्मीर में मिली। 

इसके बाद पुलिस पुलिस की टीम एएसआई चमन कुमार की अगुवाई में राजेश कुमार, राजकुमार और सुभाष कुमार ने जम्मू पुलिस के सहयोग से जसाना थाना के तहत मजदूर को धर दबोचा। जम्मू कश्मीर का रहने वाला रसपाल कुछ समय पहले ही बुजुर्ग महिला के घर में किराए पर रहने आया था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने रसपाल को एक शादी समारोह से गिरफ्तार किया है।

पुलिस को उसकी जेब से करीब 2700 रुपये की राशि बरामद हुई है। पुलिस को हत्यारे से बुजुर्ग महिला का सामान भी बरामद करने में सफलता हासिल की है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस के हाथ आरोपी के खिलाफ काफी पुख्ता सबूत हैं।

साथ ही बुजुर्ग महिला का समान भी बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बुजुर्ग महिला की हत्या आरोपी ने क्यों की, इसकी छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed