फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ten person attacked a man with sword in hamirpur

कार हटाने को कहा तो 10 लोगों ने कर दिया दराट से वार

Sun, 19 Nov 2017 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 19 Nov 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
ten person attacked a man with sword in hamirpur

जिला मुख्यालय हमीरपुर के समीप बुरनाड़ में सड़क से कार हटाने को कहा तो कार मालिक समेत 10 लोगों ने बाइक सवार पर दराट और डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर घायल को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन




जहां पर पीड़ित के मुंह पर 12 टांके लगाए गए। मारपीट में पीड़ित व्यक्ति के नाक की हड्डी भी टूट गई है। पीड़ित परिवार गरीब से संबंधित है। अब आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। यह मामला विस चुनाव से पहले 4 नवंबर की रात का है। 
विज्ञापन


लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी लोगों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बुरनाड गांव के रहने वाले सूरम सिंह, विपिन कुमार, अजय कुमार और उर्मिला देवी ने पुलिस की ढुलमुल कार्रवाई से पेरशान होकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा से मुलाकात कर आरोपी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाकर न्याय की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

ten person attacked a man with sword in hamirpur

विपिन कुमार ने कहा कि वह तेरह दिन टांडा में उपचाराधीन था। 4 नवंबर की रात को वह हमीरपुर से अपने घर बुरनाड जा रहा था। खग्गल रोड पर जब वह घर जा रहा था तो गांव के पुरुशोत्तम चंद ने अपनी कार बीच सड़क में खड़ी कर दी और अपने मकान के भीतर चला गया।

बार-बार गुहार लगाने पर भी उसने अपनी कार नहीं हटाई। इसके बाद पुरशोत्तम चंद, सीता राम, बाबू राम, राजेश कुमार, प्रीतम चंद, विपिन कुमार, बबीता कुमारी, अक्षय कुमार और रवि कुमार मौके पर आए। पुरशोत्तम चंद के हाथ में दराट था, जबकि अन्य लोगों ने डंडे पकड़े हुए थे।

अचानक सब ने उनपर हमला कर दिया। जिससे उसके नाक की हड्डी टूट गई और मुंह पर दराट का गहरा घाव हो गया। इसके साथ ही मोटरसाइकिल की चाबी और 35 हजार रुपये नकदी भी छीन ली।

पीड़ित ने बताया कि इससे पहले भी 12 अक्तूबर को पुरशोत्तम चंद और रवि ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की थी। जिसकी पुलिस में शिकायत दर्ज है। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed