फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Technomac scam: Vinay Sharma was also the target of CID's SIT

टेक्नोमैक घोटाला: सीआईडी की एसआईटी के भी निशाने पर रहा था विनय शर्मा

Tue, 29 Jun 2021 11:40 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Jun 2021 11:40 AM IST
सार

आबकारी विभाग को इसी के हस्ताक्षर से फर्जी बिल और फर्जी वाहन नंबर की जानकारी भेजी गई थी। इस मामले की जांच कर रही एसपी संदीप धवल की अध्यक्षता वाली सीआईडी की एसआईटी ने लंबी पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
Technomac scam: Vinay Sharma was also the target of CID's SIT
गिरफ्तार(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा इंडियन टेक्नोमैक घोटाले का आरोपी विनय शर्मा हिमाचल प्रदेश पुलिस की सीआईडी के दर्ज मामले में भी अहम आरोपी है। पांवटा साहिब स्थित इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की इकाई के जरिये किए गए करीब 4000 करोड़ के टैक्स घोटाले की जांच में भी इसका नाम सामने आया था। विनय आधिकारिक हस्ताक्षरकर्ता था और कंपनी का सेल पर्चेज देखता था। आबकारी विभाग को इसी के हस्ताक्षर से फर्जी बिल और फर्जी वाहन नंबर की जानकारी भेजी गई थी।

विज्ञापन


इस मामले की जांच कर रही एसपी संदीप धवल की अध्यक्षता वाली सीआईडी की एसआईटी ने लंबी पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया था। फिलहाल एसआईटी ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है और दुबई में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी और कंपनी के मालिक आरके शर्मा को भारत लाने के लिए प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि जिस तरह पहले सीबीआई और अब दिल्ली पुलिस ने भी इस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की है, उससे शर्मा को जल्द ही भारत जाए जाने की संभावना बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed