फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Teachers beaten up student in sanjauli college shimla

संजौली कॉलेज में अध्यापकों ने छात्र को पीटकर किया लहूलुहान

Fri, 14 Dec 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 14 Dec 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
Teachers beaten up student in sanjauli college shimla

संजौली कॉलेज के हॉस्टल में वीरवार देररात दो अध्यापकों ने एक छात्र को बुरी तरह से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मारपीट में छात्र के मुंह पर चोटें आई हैं और अस्पताल में उपचार चल रहा है। छात्र संजौली कॉलेज में पढ़ता है और हास्टल में रहता है। 

विज्ञापन

 
पुलिस थाना सदर ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक छात्र हास्टल में रहता है और वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे हास्टल की कैंटीन में खाना खा रहा था। इसी बीच छात्र की किसी बात को लेकर कैंटीन में खाना बना रहे एक कर्मी के साथ बहस हो गई।
विज्ञापन


छात्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि कैंटीन में कर्मी के बहस बसाई के बीच दो अध्यापक बीच में उतर आए और इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान छात्र के चेहरे से खून निकलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कॉलेज के छात्रावास की कैंटीन में काम कर रहे डाबर चंद ने (19) पुलिस में शिकायत दर्ज की है कि वह करीब सात बजे खाना बना रहा था इसी दौरान कॉलेज के दो छात्र आए और उसके साथ मारपीट करने लग गए। पुलिस ने क्रास शिकायत पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।


डीएसपी पुलिस हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ल ने मामले की पुष्टि की करते हुए कहा कि दोनों पक्षों को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed