फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   teacher suspended on the charges of molestation.

छात्रा से अश्लील हरकतें करने वाला शिक्षक निलंबित

Sun, 21 Sep 2014 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Sun, 21 Sep 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
teacher suspended on the charges of molestation.

अपने ही स्कूल की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने व फब्तियां कसने वाले प्रवक्ता को शिक्षा निदेशक ने निलंबित कर दिया है। वर्तमान में प्रवक्ता 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सोलन जेल में बंद है। रामशहर के लोहाराघाट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में इतिहास के प्रवक्ता पर इसी स्कूल के जमा दो की नाबालिक छात्रा ने 12 सितंबर को अश्लील हरकत करने व फब्तियां कसने का आरोप है।

विज्ञापन


छात्रा ने पुलिस को बताया कि प्रवक्ता पिछले कई दिनों से उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। स्कूल के कमरे में अकेला देख कर उसका हाथ पकड़ना, बिना वजह से उसके बाजू में डंडा मारना जैसे कार्य प्रवक्ता काफी समय से कर रहा था। पिता ने स्कूल में आकर जब उक्त प्रवक्ता से पूछताछ की तो उसने लिखित में एसएमसी के सामने अपनी गलती मानी।
विज्ञापन


इसके बावजूद प्रवक्ता का छेड़छाड़ का सिलसिला जारी रहा। 12 सितंबर को छात्रा के बयान के बाद रामशहर पुलिस में मामला दर्ज हुआ। अदालत ने आरोपी शिक्षक को न्यायिक हिरासत सोलन जेल भेज दिया। शिक्षक ने बेल के लिए याचिका दायर की, लेकिन अदालत ने उसे रिजेक्ट कर दिया। उधर, शिक्षा विभाग के अतिरक्ति निदेशक रामकिशन पूर्ति ने बताया कि शिक्षा उपनिदेशक से रिपोर्ट उन्हें मिल गई है। संबंधित प्रवक्ता को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed