खेलकूद प्रतियोगिता में पीटीआई ने शिक्षिका के बेटे से की अश्लील हरकतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला मंडी के एक स्कूल में चल रही अंडर-14 लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता में एक सरकारी स्कूल के पीटीआई पर एक शिक्षिका के बेटे के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रारंभिक जांच के बाद पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चे की मां भी एक सरकारी स्कूल में अध्यापिका है।
शिकायत में उसने कहा है उसका बेटा अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गया था। रात को उसके बेटे और एक उसके दोस्त को पीटीआई ने अपने कमरे में बुलाया और अश्लील हरकतें करने लगा। उसके बेटे के साथ वाला लड़का भागने में कामयाब हो गया। उसके बेटे को पीटीआई ने अपने साथ सुला लिया।
पीटीआई फरार
शिक्षिका ने जब अपने बेटे से फोन पर बात की तो पहले उसने डर के मारे यह बात नहीं बताई, लेकिन बार-बार पूछने पर उसने आपबीती सुना दी। उसके बाद शिक्षिका ने मंगलवार को पुलिस थाना पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस पीटीआई की तलाश कर रही है। आरोपी पीटीआई न तो घर में मिला और न ही स्कूल में। पुलिस ने उसके ठिकानों में दबिश दी, लेकिन वह वहां से फरार पाया गया। थाना प्रभारी धर्मपुर जयलाल ने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा। डीएसपी मदन धीमान ने कहा कि पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।