{"_id":"595a55f14f1c1b172b8b4b12","slug":"teacher-brutally-beats-third-class-student-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने डंडे और मुक्कों से की बच्ची की निर्मम पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक ने डंडे और मुक्कों से की बच्ची की निर्मम पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Tue, 04 Jul 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला कुल्लू की ऊझी घाटी के एक प्राइमरी स्कूल में एक शिक्षक ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची की डंडे और मुक्के मार कर निर्मम पिटाई कर दी। इसके निशान बच्ची के टांगों में पांच दिन बाद भी देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
मामला 29 जून का है। बच्ची से की मारपीट को लेकर न्याय न मिलने पर सोमवार को बच्ची के माता-पिता एडीसी कुल्लू राकेश शर्मा से मिले और इंसाफ की गुहार लगाई।
विज्ञापन
डीसी को सौंपी शिकायत में बच्ची के अभिभावकों ने कहा कि उन्होंने घटना की शिकायत स्थानीय मनाली पुलिस को दी और बच्ची का मेडिकल करवाने तथा मामला दर्ज करवाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मनाली थाना में उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और उन्हें सुबह दस बजे से लेकर शाम तीन बजे तक बिठाकर रखा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे पहले वह बच्ची का मेडिकल करवाने अस्पताल भी गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें पहले पुलिस के पास जाने को कहा। अभिभावकों का कहना है कि उनकी बेटी को स्कूल के एक शिक्षक ने बुरी तरह से पीटा है। टांगों में पांच दिन बाद भी इसके जख्म देखे जा सकते हैं।
परिजनों ने कहा कि बेटी से मारपीट की घटना को लेकर वह स्कूल भी गए और शिक्षक टाल मटोल कर कहने लगा कि गलती से लगी है। उन्होंने एडीसी से इस पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस पर भी कार्रवाई की मांग की है।
एडीसी कुल्लू राकेश शर्मा ने कहा कि उनके पास शिकायत आई है। एलीमेंटरी शिक्षा विभाग के उपनिदेशक को मौके पर भेज कर घटना की रिपोर्ट मांगी जाएगी। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।