फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Teacher accused of obscene chatting with girl student, case registered

शिक्षक पर छात्रा से अश्लील चैटिंग का आरोप, पुलिस थाने में शिकायत दर्ज

Wed, 18 Dec 2019 08:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंब (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंब (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Dec 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
Teacher accused of obscene chatting with girl student, case registered
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के ऊना जिले में एक नाबालिग छात्रा ने सरकारी कॉलेज के शिक्षक पर व्हाट्सऐप पर अश्लील चैटिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त शिक्षक ने व्हाट्सऐप पर उसके साथ आपत्तिजनक और अश्लील चैटिंग की। 

विज्ञापन


उधर, डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने कहा कि पुलिस ने नाबालिग छात्रा की शिकायत महिला पुलिस थाना ऊना में भेज दी है। गौरतलब है कि जिले में एक माह के भीतर इस तरह की यह तीसरी घटना है। इससे पूर्व अंब क्षेत्र के ही एक स्कूल के सरकारी शिक्षक पर ट्यूशन के बहाने छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप लगे थे। छात्रा ने पहले तो बयान बदल दिया था, लेकिन निजी स्तर पर एनजीओ की ओर से की गई काउंसलिंग में अपने साथ हुई आपबीती साझा की थी।
विज्ञापन


 विभाग ने उक्त शिक्षक आरोप के बाद निलंबित कर दिया था। टाहलीवाल के साथ लगते एक स्कूल के शास्त्री अध्यापक पर भी करीब तीन दर्जन स्कूली छात्राओं ने छेड़छाड़ के आरोप जड़े थे। इसके बाद विभाग ने अध्यापक को निंलबित कर दिया था। पुलिस इन मामलों में जांच कर रही है। ताजा घटनाक्रम में शिक्षक पर छात्रा से अश्लील चैटिंग का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed