फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Taxi Driver murdered at Arki, solan.

युवक की बेरहमी से हत्या, पत्थरों से कुचल डाला चेहरा

Wed, 06 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अर्की (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, अर्की (सोलन) Updated Wed, 06 Jul 2016 12:05 AM IST
Taxi Driver murdered at Arki, solan.
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के हाथ कई सुराग भी लगे हैं। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के अर्की में एक युवक की हत्या कर दी गई है। पेशे से चालक यह युवक कई दिन से लापता भी था। पुलिस के अनुसार यहां दानोघाट में इस अक्षम युवक का किसी ने बेरहमी से कत्ल कर दिया। युवक का एक ही हाथ था लेकिन वह वाहन चलाने में दक्ष था।



शव दानोघाट के पास एक घासनी से बरामद किया है। युवक के सिर और मुंह पर पत्थरों से कई वार किए हैं ताकि उसकी पहचान में न हो सके। पुलिस ने जेब से निकले आई कार्ड से मृतक की शिनाख्त की। युवक रविवार से गायब था।


वह पेशे से चालक था, लेकिन कुछ दिन से वह घर पर ही था। बताया जा रहा है कि वह एक ही हाथ से वाहन चलाने में पूरी तरह से सक्षम था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसके दोस्तों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के पास कई पुख्ता सुराग

Taxi Driver murdered at Arki, solan.

पुलिस ने मृतक की पहचान री कोलका निवासी हुक्कमचंद (24) पुत्र सतीश के रूप में की है। डीएसपी दाड़लाघाट नरवीर राठौर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवक के सिर पर कई जगह चोटों के निशान हैं। इसके अलावा उसके मुंह पर भी कई वार किए गए हैं। पुलिस इसे ब्लाइंड मर्डर बता रही है। लेकिन साथ ही पुलिस को अंदेशा है कि यह काम किसी जान पहचान के शख्स का है।

रविवार से वह घर से गायब चल रहा था। इस बीच उसे कुछ दोस्तों के संग भी देखा गया। ऐसे में पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इसके अलावा छानबीन में पता चला है कि युवक अकसर कुछ दोस्तों के  साथ पार्टी आदि करता रहता था। 

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

Taxi Driver murdered at Arki, solan.

मंगलवार सुबह एक स्थानीय व्यक्ति मस्त राम ने पुलिस को फोन पर सूचित किया की घासनी में शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव के सिर पर गहरी चोटों के निशान पाए गए। इसलिए हत्या का मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए अर्की अस्पताल भेज दिया गया।

मंदिर चोरी का भी हुआ है प्रयास
दानोघाट के पास मनड़ोड़ देवता मंदिर में भी चोरी का प्रयास भी किया गया है। मंदिर के मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा है। साथ ही सामान भी बिखरा है। लेकिन मंदिर से कुछ भी गायब नहीं है। इसकी सूचना भी पुलिस को दी है। लेकिन मंदिर से किसी प्रकार का सामान चोरी न होने पर मुकदमा नहीं किया है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed