फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Taxi driver beaten into quarantine center, case filed against three

क्वारंटीन केंद्र में घुस पीट दिया टैक्सी चालक, तीन पर केस दर्ज

Sat, 30 May 2020 08:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नादौन (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, नादौन (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 May 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Taxi driver beaten into quarantine center, case filed against three
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के हमीरपुर जिले के चौडू पंचायत के क्वारंटीन केंद्र में घुसकर एक युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिस युवक को पीटा गया है, उसे 14 दिनों तक स्कूल में संगरोध किया गया है।  बताया जा रहा है कि पीड़ित संजीव कुमार पुत्र केशव चंद निवासी गांव बड़ेतर जीहण पांच दिन पूर्व लुधियाना अपनी टैक्सी लेकर सवारी छोड़ने गया था। उसी दिन घर वापस आते ही चौडू स्कूल में अन्य तीन लोगों सहित पंचायत की ओर से संगरोध कर दिया गया। गुरुवार रात करीब 11:00 बजे तीन युवक अमन, चमेल सिंह और संजीव संगरोध केंद्र के बाहर आकर गाली गलौज करने लगे।

विज्ञापन


गाली गलौज करते हुए यह तीनों स्कूल के अंदर तक पहुंच गए। जब टैक्सी चालक संजीव अपने कमरे से बाहर निकला तो तीनों ने मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसके चेहरे व शरीर पर गहरे घाव हो गए। यह तीनों काफी देर तक संगरोध में रह रहे संजीव की पिटाई करते रहे, जिसे संगरोध किए अन्य लोगों ने बड़ी मुश्किल से बचाया। पीड़ित ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। उसके बाद पंचायत प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस व तहसीलदार को दी। 
विज्ञापन

पंचायत प्रधान सूरम सिंह तथा उपप्रधान मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों ने संगरोध केंद्र चौडू स्कूल के अंदर घुसकर टैक्सी चालक संजीव के साथ मारपीट की है। पंचायत की ओर से पुलिस थाने में मामला दर्ज करवा दिया गया है। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि स्कूल में ही संजीव का मेडिकल करवा कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट में गवाही देने से नाराज हैं आरोपी 
बताया जा रहा है कि पूर्व में पुलिस में कोई मामला दर्ज हुआ था। मारपीट के मामले में पीड़ित ने उनके विरुद्ध गवाही दी है, जिससे खफा होकर इन तीन युवकों ने टैक्सी चालक से मारपीट की। संगरोध केंद्र के अंदर घुसकर इस तरह युवक के साथ मारपीट करना अति गंभीर मामला है, क्योंकि इसके अंजाम काफी खतरनाक हो सकते हैं। संजीव के परिजनों ने भी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed